Jeremiah 7:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to kya yah uchit haai ki tum is bhvan men ao jo mera kahalata haai, aur mere samhane khde hokar yah kaho ki ham isaaliye choott gaae haain ki ye sab gharaanait kam karen?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि तुम ये पाप करते हो तो क्या तुम समझते हो कि तुम उस मन्दिर में मेरे सामने खड़े हो सकते हो जिसे मेरे नाम से पुकारा जाता हो क्या तुम सोचते हो कि तुम मेरे सामने खड़े हो सकते हो और कह सकते हो, “हम सुरक्षित हैं” सुरक्षित इसलिये कि जिससे तुम ये घृणित कार्य कर सको।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इन पाप-कर्मों को करने के पश्चात् तुम मेरे भवन में आते, जो भवन मेरे नाम से प्रसिद्ध है, और मेरे सम्मुख खड़े हो कर कहते हो, “हम सुरक्षित हैं”; क्या इसलिए कि ये घृणित काम करते रहो?
Hindi Bible HHBD
तो क्या यह उचित है कि तुम इस भवन में आओ जो मेरा कहलाता है, और मेरे साम्हने खड़े होकर यह कहो कि हम इसलिये छूट गए हैं कि ये सब घृणित काम करें?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो क्या यह उचित है कि तुम इस भवन में आओ जो मेरा कहलाता है, और मेरे सामने खड़े होकर यह कहो, ‘हम छूट गए हैं,’ कि ये सब घृणित काम करो?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस भवन में, जो मेरे नाम से प्रख्यात है, आकर मेरे समक्ष इसलिये खड़े होकर यह कहते, “अब हम सुरक्षित हैं”—कि तुम इन घृणित कार्यों में स्थिर बने रह सको?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो क्या यह उचित है कि तुम इस भवन में आओ जो मेरा कहलाता है, और मेरे सामने खड़े होकर यह कहो ‘ हम इसलिए छूट गए हैं # ’ कि ये सब घृणित काम करें?