Jeremiah 7:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
mera jo sthan shaeelo men tha, jahan maain ne paahile apane nam ka nivas ttharaya tha, vahan jakar dekho ki maain ne apanee praja israaael kee burai ke karan usakee kya dasha kar dee haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“‘यहूदा के लोगों, तुम अब शीलो नगर को जाओ। उस स्थान पर जाओ जहाँ मैंने प्रथम बार अपने नाम का मन्दिर बनाया। इस्राएल के लोगों ने भी पाप कर्म किये। जाओ और देखो कि उस स्थान का मैंने उन पाप कर्मों के लिये क्या किया जो उन्होंने किये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जाओ, अब मेरे उस निवास-स्‍थान को जाओ, जो शीलोह नगर में था, जहां सर्वप्रथम मैंने अपना नाम प्रतिष्‍ठित किया था। अब उस को देखो। मैंने अपने निज लोग इस्राएलियों के दुष्‍कर्मों के कारण उसको तहस-नहस कर दिया है।
Hindi Bible HHBD
मेरा जो स्थान शीलो में था, जहां मैं ने पहिले अपने नाम का निवास ठहराया था, वहां जाकर देखो कि मैं ने अपनी प्रजा इस्राएल की बुराई के कारण उसकी क्या दशा कर दी है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरा जो स्थान शीलो में था, जहाँ मैं ने पहले अपने नाम का निवास ठहराया था, वहाँ जाकर देखो कि मैं ने अपनी प्रजा इस्राएल की बुराई के कारण उसकी क्या दशा कर दी है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘किंतु अब तुम शीलो जाओ जो इसके पूर्व मेरी आराधना के लिए निर्धारित स्थल था, और देखो कि मैंने अपनी प्रजा इस्राएल की बुराई के कारण उसकी स्थिति कैसी बना दी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“मेरा जो स्थान शीलो में था, जहाँ मैंने पहले अपने नाम का निवास ठहराया था, वहाँ जाकर देखो कि मैंने अपनी प्रजा इस्राएल की बुराई के कारण उसकी क्या दशा कर दी है?