Jeremiah 7:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova kee yah vanee haai, kya ve mujhee ko krodha dilate haain? kya ve apane hee ko naheen jis se unake munh par siyahee chhaae?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं वह नहीं हूँ जिसे यहूदा के लोग सचमुच चोट पहुँचा रहे हैं।” यह सन्देश यहोवा का है। “वे केवल अपने को ही चोट पहुँचा रहे हैं। वे अपने को लज्जा का पात्र बना रहे हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं कहता हूं, क्या वे अपने इस घिनौने काम से केवल मेरा क्रोध भड़काते हैं? नहीं, वे क्रोध भड़कने पर स्वयं अपना अहित करते हैं।
Hindi Bible HHBD
यहोवा की यह वाणी है, क्या वे मुझी को क्रोध दिलाते हैं? क्या वे अपने ही को नहीं जिस से उनके मुंह पर सियाही छाए?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा की यह वाणी है, क्या वे मुझी को क्रोध दिलाते हैं? क्या वे अपने ही को नहीं जिससे उनके मुँह पर सियाही छाए?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या वे इसके द्वारा मेरे प्रति अपना क्रोध व्यक्त कर रहे हैं? यह याहवेह की वाणी है. यह तो वे स्वयं अपनी ही लज्जा के लिए कर रहे हैं, अपनी ही लज्जा के लिए?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा की यह वाणी है, क्या वे मुझी को क्रोध दिलाते हैं? क्या वे अपने ही को नहीं जिससे उनके मुँह पर उदासी छाए?