Jeremiah 7:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab too un se kah dena, yah vahee jaati haai jo apane parameshvar yahova kee naheen sunatee, aur tadna se bhee naheen manatee sachchai nash ho gai, aur unake munh se door ho gai haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये तुम्हें उनसे ये बातें कहनी चाहियें: यह वह राष्ट्र है जिसने यहोवा अपने परमेश्वर की आज्ञा का पालन नहीं किया। इन लोगों ने परमेश्वर की शिक्षाओं को अनसुनी किया। ये लोग सच्ची शिक्षा नहीं जानते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू उन से कहेगा, “ओ इस्राएलियो, तुम ऐसी कौम हो जिसने अपने प्रभु परमेश्वर के आदेश का पालन नहीं किया, जिसने दण्ड पाने पर भी स्वयं को नहीं सुधारा। निस्सन्देह सच्चाई मर गई, तुम्हारे ओंठों से सत्य दूर हो गया!
Hindi Bible HHBD
तब तू उन से कह देना, यह वही जाति है जो अपने परमेश्वर यहोवा की नहीं सुनती, और ताड़ना से भी नहीं मानती; सच्चाई नाश हो गई, और उनके मुंह से दूर हो गई है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तू उनसे कह देना, ‘यह वही जाति है जो अपने परमेश्वर यहोवा की नहीं सुनती, और ताड़ना से भी नहीं मानती; सच्चाई नष्ट हो गई, और उनके मुँह से दूर हो गई है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हें उनसे यह कहना होगा, ‘यह वह राष्ट्र है जिसने न तो याहवेह अपने परमेश्वर के आदेशों का पालन किया और न ही उनके द्वारा किए जा रहे आदेश को स्वीकार किया. सत्यता नष्ट हो चुकी और उनके मुख से दूर की जा चुकी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तू उनसे कह देना, ‘यह वही जाति है जो अपने परमेश्वर यहोवा की नहीं सुनती, और ताड़ना से भी नहीं मानती; सच्चाई नाश हो गई, और उनके मुँह से दूर हो गई है।