Jeremiah 7:34 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us samay maain aeesa karoonga ki yahooda ke nagaron aur yarooshalem kee sadkon men n to harsha aur anand ka shabd sun padega, aur n dulhe va dulhain ka kyonki desh ujad hee ujad ho jaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं आनन्द और प्रसन्नता के कहकहों को यहूदा के नगरों और यरूशलेम की सड़कों पर समाप्त कर दूँगा। यहूदा और यरूशलेम में दुल्हन और दुल्हे की हँसी—ठिठोली अब से आगे नहीं सुनाई पड़ेगी। पूरा प्रदेश सूनी मरुभूमि बन जाएगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं यहूदा प्रदेश के नगरों में तथा यरूशलेम की सड़कों पर आनन्‍द-उल्‍लास का स्‍वर, हर्ष-ध्‍वनि तथा वर-वधुओं के हास-परिहास की आवाज को बन्‍द कर दूंगा। चारों ओर मौत का सन्नाटा होगा।’
Hindi Bible HHBD
उस समय मैं ऐसा करूंगा कि यहूदा के नगरों और यरूशलेम की सड़कों में न तो हर्ष और आनन्द का शब्द सुन पड़ेगा, और न दुल्हे वा दुल्हिन का; क्योंकि देश उजाड़ ही उजाड़ हो जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय मैं ऐसा करूँगा कि यहूदा के नगरों और यरूशलेम की सड़कों में न तो हर्ष और आनन्द का शब्द सुनाई पड़ेगा, और न दुल्हे और न दुल्हिन का; क्योंकि देश उजाड़ ही उजाड़ हो जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मैं यहूदिया के नगरों और येरूशलेम के सड़कों में से उल्लास एवं आनंद का स्वर बंद कर दूंगा, वर एवं वधू के विवाहोत्सव की ध्वनि बंद हो जाएगी, क्योंकि सारे देश ही उजाड़ हो जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय मैं ऐसा करूँगा कि यहूदा के नगरों और यरूशलेम की सड़कों में न तो हर्ष और आनन्द का शब्द सुन पड़ेगा, और न दुल्हे और न दुल्हन का; क्योंकि देश उजाड़ ही उजाड़ हो जाएगा।