Jeremiah 8:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ham kyon chupa-chap baaitte haain? ao, ham chalakar gaddhvale nagaron men ikatthe nash ho jaaen kyonki hamara parameshvar yahova ham ko nash karana chahata haai, aur hamen vish peene ko diya haai kyonki ham ne yahova ke viruddh pap kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“‘हम यहाँ खाली क्यों बैठे हैं आओ, दृढ़ नगरों को भाग निकलो। यदि हमारा परमेश्वर यहोवा हमें मारने ही जा रहा है, तो हम वहीं मरें। हमने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है अत: परमेश्वर ने हमें पीने को जहरीला पानी दिया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लोग आपस में बोलते हैं: ‘हम हाथ पर हाथ रखे हुए क्‍यों बैठे रहें? आओ, एकत्र हों, और किलाबंद नगरों में शरण लें, और वहां दम तोड़ें। हमारे प्रभु परमेश्‍वर ने हमें मार डालने का दृढ़ निश्‍चय कर रखा है। उसने हमें विष का प्‍याला पीने को दिया है; क्‍योंकि हमने उस के प्रति पाप किया है।
Hindi Bible HHBD
हम क्यों चुप- चाप बैठे हैं? आओ, हम चलकर गढ़वाले नगरों में इकट्ठे नाश हो जाएं; क्योंकि हमारा परमेश्वर यहोवा हम को नाश करना चाहता है, और हमें विष पीने को दिया है; क्योंकि हम ने यहोवा के विरूद्ध पाप किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हम क्यों चुपचाप बैठे हैं? आओ, हम चलकर गढ़वाले नगरों में इकट्ठे नष्‍ट हो जाएँ; क्योंकि हमारा परमेश्‍वर यहोवा हम को नष्‍ट करना चाहता है, और हमें विष पीने को दिया है; क्योंकि हम ने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हम चुपचाप क्यों बैठे हैं? एकत्र हो जाओ! और हम गढ़ नगरों को चलें तथा हम वहीं युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्‍त हों! यह याहवेह हमारे परमेश्वर द्वारा निर्धारित दंड है उन्हीं ने हमें विष से भरा पेय जल दिया है, क्योंकि हमने याहवेह के विरुद्ध पाप किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हम क्यों चुप-चाप बैठे हैं? आओ, हम चलकर गढ़वाले नगरों में इकट्ठे नाश हो जाएँ; क्योंकि हमारा परमेश्वर यहोवा हमको नाश करना चाहता है, और हमें विष पीने को दिया है; क्योंकि हमने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है।