Jeremiah 8:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
akash men lagalag bhee apane niyat samayon ko janata haai, aur pandukee, soopabenee, aur saras bhee apane ane ka samay rakhte haain parantu meree praja yahova ka niyam naheen janatee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आकाश के पक्षी भी काम करने का ठीक समय जानते हैं। सारस, कबूतर, खन्जन और मैना भी जानते हैं कि कब उनको अपने नये घर में उड़ कर जाना है। किन्तु मेरे लोग नहीं जानते कि यहोवा उनसे क्या कराना चाहता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आकाश का लकलक पक्षी भी अपने नियत समय को जानता है; पण्डुकी, सूपाबेनी और सारस भी अपने लौटने का समय जानते हैं। किन्तु शोक! मेरे निज लोग अपने प्रभु के न्याय-सिद्धान्तों को नहीं जानते।
Hindi Bible HHBD
आकाश में लगलग भी अपने नियत समयों को जानता है, और पणडुकी, सूपाबेनी, और सारस भी अपने आने का समय रखते हैं; परन्तु मेरी प्रजा यहोवा का नियम नहीं जानती।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आकाश में लगलग भी अपने नियत समयों को जानता है, और पण्डुकी, सूपाबेनी, और सारस भी अपने आने का समय रखते हैं; परन्तु मेरी प्रजा यहोवा का नियम नहीं जानती।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आकाश में उड़ता हुआ सारस अपनी ऋतु को पहचानता है, यही सत्य है कपोत, अबाबील तथा सारिका के विषय में ये सभी अपने आने के समय का ध्यान रखते हैं. किंतु मेरे अपने लोगों को मुझ याहवेह के नियमों का ज्ञान ही नहीं है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आकाश में सारस भी अपने नियत समयों को जानता है, और पंडुकी, सूपाबेनी, और बगुला भी अपने आने का समय रखते हैं; परन्तु मेरी प्रजा यहोवा का नियम नहीं जानती।