Jeremiah 8:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
buaddhiman laajjait ho gaa, ve vismait huae aur pakade gaae dekho, unhon ne yahova ke vachan ko nikamma jana haai, un men buaddhi kahan rahee?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन “चतुर लोगों” ने यहोवा की शिक्षा अनसुनी की है अत: सचमुच वे वास्तव में बुद्धिमान लोग नहीं हैं। वे “चतुर लोग” जाल में फँसाये गए। वे काँप उठे और लज्जित हुए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बुद्धिमान लोग अपमानित होंगे; वे विस्‍मित होंगे, और अपने ही जाल में फंस जाएंगे। उन्‍होंने भी प्रभु के वचन को अस्‍वीकार कर दिया, तो क्‍या उनमें बुद्धि रहेगी?
Hindi Bible HHBD
बुध्दिमान लज्जित हो गए, वे विस्मित हुए और पकड़े गए; देखो, उन्हों ने यहोवा के वचन को निकम्मा जाना है, उन में बुध्दि कहां रही?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बुद्धिमान लज्जित हो गए, वे विस्मित हुए और पकड़े गए; देखो, उन्होंने यहोवा के वचन को निकम्मा जाना है, उनमें बुद्धि कहाँ रही?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे बुद्धिमानों को लज्जित कर दिया गया है; वे विस्मित हो चुके हैं तथा उन्हें पकड़ लिया गया है. ध्यान दो उन्होंने याहवेह के संदेश को ठुकरा दिया है, अब उनकी बुद्धिमत्ता के विषय में क्या कहा जाएगा?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बुद्धिमान लज्जित हो गए, वे विस्मित हुए और पकड़े गए; देखो, उन्होंने यहोवा के वचन को निकम्मा जाना है, उनमें बुद्धि कहाँ रही?