Jeremiah 9:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
senaon ka yahova yon kahata haai, socho, aur vilap karanevaliyon ko bulao buddhiman striayon ko batalava bhejo
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सर्वशक्तिमान यहोवा जो कहता है, वह यह है: “अब इन सबके बारे में सोचो। अन्त्येष्टि के समय भाड़े पर रोने वाली स्त्रियों को बुलाओ। उन स्त्रियों को बुलाओ जो विलाप करने में चतुर हों।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘जाओ, विलाप करनेवाली औरतों को बुलाओ; छाती पीट-पीटकर मातम मनानेवाली स्‍त्रियों को लाओ।
Hindi Bible HHBD
सेनाओं का यहोवा यों कहता है, सोचो, और विलाप करनेवालियों को बुलाओ; बुध्दिमान स्त्रियों को बतलवा भेजो;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सेनाओं का यहोवा यों कहता है: “सोचो, और विलाप करनेवालियों को बुलाओ; बुद्धिमान स्त्रियों को बुलवा भेजो;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सेनाओं के याहवेह का आदेश है: “विचार करके उन स्त्रियों को बुला लो, जिनका व्यवसाय ही है विलाप करना, कि वे यहां आ जाएं; उन स्त्रियों को, जो विलाप करने में निपुण हैं,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सेनाओं का यहोवा यह कहता है, “सोचो, और विलाप करनेवालियों को बुलाओ; बुद्धिमान स्त्रियों को बुलवा भेजो;