Jeremiah 9:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye senaon ka yahova yon kahata haai, dek, maain unako tapakar parakoonga, kyonaki apanee praja ke karan maain un se aur kya kar sakata hoon?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है, “मैं यहूदा के लोगों की परीक्षा वैसे ही करूँगा जैसे कोई व्यक्ति आग में तपाकर किसी धातु की परीक्षा करता है। मेरे पास अन्य विकल्प नहीं है। मेरे लोगों ने पाप किये हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है: ‘मैं उनको आग में शुद्ध करूँगा, और उनको परखूंगा। इसके अतिरिक्‍त मैं उनके साथ और क्‍या कर सकता हूं; क्‍योंकि वे मेरे निज लोग हैं?
Hindi Bible HHBD
इसलिये सेनाओं का यहोवा यों कहता है, देख, मैं उनको तपाकर परखूंगा, क्योंकि अपनी प्रजा के कारण मैं उन से और क्या कर सकता हूं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये सेनाओं का यहोवा यों कहता है: “देख, मैं उनको तपाकर परखूँगा, क्योंकि अपनी प्रजा के कारण मैं उनसे और क्या कर सकता हूँ?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये सेनाओं के याहवेह की चेतावनी यह है: “यह देख लेना, कि मैं उन्हें आग में शुद्ध करूंगा तथा उन्हें परखूंगा, क्योंकि अपने प्रिय लोगों के कारण मेरे समक्ष इसके सिवा और कौन सा विकल्प शेष रह जाता है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए सेनाओं का यहोवा यह कहता है, “देख, मैं उनको तपाकर परखूँगा #, क्योंकि अपनी प्रजा के कारण मैं उनसे और क्या कर सकता हूँ?