Job 1:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kya too ne usakee, aur usake ghar kee, aur jo kuchh usaka haai usake charon or bada naheen bandhaa? too ne to usake kam par ashaeesh dee haai, aur usakee sampaattai desh bhr men faail gai haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तू सदा उसकी, उसके घराने की और जो कुछ उसके पास है उसकी रक्षा करता है। जो कुछ वह करता है, तू उसमें उसे सफल बनाता है। हाँ, तूने उसे आशीर्वाद दिया है। वह इतना धनवान है कि उसके मवेशी और उसका रेवड़ सारे देश में हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍या आपने उसकी रक्षा के लिए उसके चारों ओर, उसके घर और उसकी हर वस्‍तु के चारों ओर बाड़ा नहीं बांधा है? आपने उसके प्रत्‍येक कार्य को सफल किया है, इसलिए देश में उसकी धन-सम्‍पत्ति की वृद्धि हुई है।
Hindi Bible HHBD
क्या तू ने उसकी, और उसके घर की, और जो कुछ उसका है उसके चारों ओर बाड़ा नहीं बान्धा? तू ने तो उसके काम पर आशीष दी है, और उसकी सम्पत्ति देश भर में फैल गई है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या तू ने उसकी, और उसके घर की, और जो कुछ उसका है उसके चारों ओर बाड़ा नहीं बाँधा? तू ने तो उसके काम पर आशीष दी है, और उसकी सम्पत्ति देश भर में फैल गई है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपने उसके घर के और उसकी संपत्ति के चारों ओर अपनी सुरक्षा का बाड़ा बांध रखा है? आपने उसके श्रम को समृद्ध किया है. उसकी संपत्ति इस देश में फैलती जा रही है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या तूने उसकी, और उसके घर की, और जो कुछ उसका है उसके चारों ओर बाड़ा नहीं बाँधा? तूने तो उसके काम पर आशीष दी है, और उसकी सम्पत्ति देश भर में फैल गई है।