Job 1:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah abhee yah kah hee raha tha, ki aek aur bhee akar kahane laga, ki kasadee log teen gol bandhakar untton par dhaava karake unhen le gaa, aur talavar se tere sevakon ko mar dala aur maain hee akela bachakar tujhe samachar dene ko aya hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अभी वह सन्देशवाहक अपनी बात कह ही रहा था कि एक और सन्देशवाहक आ गया। इस तीसरे सन्देशवाहक ने कहा, “कसदी के लोगों ने तीन टोलियाँ भेजी थीं जिन्होंने हम पर हमला बोल दिया और ऊँटो को छीन ले गये और उन्होंने सेवकों को मार डाला। आपको समाचार देने के लिये केवल मैं ही बच निकल पाया हूँ!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
चरवाहा यह कह ही रहा था कि एक महावत आया, और उसने यह कहा, ‘कसदी लूटेरों ने हमारे ऊंटों पर तीन ओर से हमला किया, और वे उनको लूटकर ले गए। उन्होंने महावतों को तलवार से मौत के घाट उतार दिया। केवल मैं बच गया और अब आपको यह खबर देने के लिए आया हूँ।’
Hindi Bible HHBD
वह अभी यह कह ही रहा था, कि एक और भी आकर कहने लगा, कि कसदी लोग तीन गोल बान्धकर ऊंटों पर धावा करके उन्हें ले गए, और तलवार से तेरे सेवकों को मार डाला; और मैं ही अकेला बचकर तुझे समाचार देने को आया हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह अभी यह कह ही रहा था, कि एक और भी आकर कहने लगा, “कसदी लोग तीन दल बाँधकर ऊँटों पर धावा करके उन्हें ले गए, और तलवार से तेरे सेवकों को मार डाला; और मैं ही अकेला बचकर तुझे समाचार देने को आया हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसका कहना अभी पूर्ण भी न हुआ था, कि एक अन्य दूत भी वहां आ पहुंचा और कहने लगा, “कसदियों ने तीन दल बनाकर ऊंटों पर छापा मारा और उन्हें ले गए. दास-दासियों का उन्होंने तलवार से संहार कर दिया है, मात्र मैं बचते हुए आपको सूचित करने आया हूं!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह अभी यह कह ही रहा था, कि एक और भी आकर कहने लगा, “कसदी लोग तीन दल बाँधकर ऊँटों पर धावा करके उन्हें ले गए, और तलवार से तेरे सेवकों को मार डाला; और मैं ही अकेला बचकर तुझे समाचार देने को आया हूँ।”