Job 1:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah abhee yah kah hee raha tha, ki aek aur bhee akar kahane laga, tere bett-bettyaian bade bhai ke ghar men khate aur dakhmadha peete the,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह तीसरा दूत अभी बोल ही रहा था कि एक और सन्देशवाहक आगया। इस चौथे सन्देशवाहक ने कहा, “आपके पुत्र और पुत्रियाँ सबसे बड़े भाई के घर खा रहे थे और दाखमधु पी रहे थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
महावत यह कह ही रहा था कि एक युवक आया, और उसने कहा, ‘आपके पुत्र और पुत्रियाँ अपने बड़े भाई के घर में भोजन कर रहे थे, और अंगूर-रस पी रहे थे
Hindi Bible HHBD
वह अभी यह कह ही रहा था, कि एक और भी आकर कहने लगा, तेरे बेट- बेटियां बड़े भाई के घर में खाते और दाखमधु पीते थे,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह अभी यह कह ही रहा था, कि एक और भी आकर कहने लगा, “तेरे बेटे–बेटियाँ बड़े भाई के घर में खाते और दाखमधु पीते थे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह अभी कह ही रहा था, कि एक अन्य दूत भी वहां आ पहुंचा और उन्हें सूचित करने लगा, “आपके ज्येष्ठ पुत्र के घर पर आपके पुत्र-पुत्रियां उत्सव में खा-पी रहे थे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह अभी यह कह ही रहा था, कि एक और भी आकर कहने लगा, “तेरे बेटे-बेटियाँ बड़े भाई के घर में खाते और दाखमधु पीते थे,