Job 11:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu dushtt logon kee ankhen rah jaaengee, aur unhen koi sharun sthan n milega aur unakee asha yahee hogee ki praan nikal jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु जब बुरे लोग आसरा ढूढेंगे तब उनको नहीं मिलेगा। उनके पास कोई आस नहीं होगी। वे अपनी विपत्तियों से बच कर निकल नहीं पायेंगे। मृत्यु ही उनकी आशा मात्र होगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर दुर्जनों की आंखें पथरा जाएंगी, उनके बचाव के सब रास्ते बन्द हो जाएँगे। उनकी आशा डूब जाएगी, और वे अन्तिम साँस लेंगे।’
Hindi Bible HHBD
परन्तु दुष्ट लोगों की आंखें रह जाएंगी, और उन्हें कोई शरूण स्थान न मिलेगा और उनकी आशा यही होगी कि प्राण निकल जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु दुष्ट लोगों की आँखें धुँधली पड़ जाएँगी, और उन्हें कोई शरणस्थान न मिलेगा और उनकी आशा यही होगी कि प्राण निकल जाए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु दुर्वृत्तों की दृष्टि शून्य हो जाएगी, उनके लिए निकास न हो सकेगा; उनके लिए एकमात्र आशा है मृत्यु.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु दुष्ट लोगों की आँखें धुँधली हो जाएँगी, और उन्हें कोई शरणस्थान न मिलेगा और उनकी आशा यही होगी कि प्राण निकल जाए।”