Job 12:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
pashuuon se to poochh aur ve tujhe dikhaaenge aur akash ke pakshiayon se, aur ve tujhe bata denge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“चाहे तू पशु से पूछ कर देख, वे तुझे सिखादेंगे, अथवा हवा के पक्षियों से पूछ वे तुझे बता देंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘पर तुम जंगल के पशुओं से उनका अनुभव पूछो, और वे तुम्‍हें सीख देंगे; तुम आकाश के पक्षियों से पूछताछ करो, और वे तुम्‍हें बताएँगे।
Hindi Bible HHBD
पशुओं से तो पूछ और वे तुझे दिखाएंगे; और आकाश के पक्षियों से, और वे तुझे बता देंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“पशुओं से तो पूछ और वे तुझे सिखाएँगे; और आकाश के पक्षियों से, और वे तुझे बताएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“किंतु अब जाकर पशुओं से परामर्श लो, अब वे तुम्हें शिक्षा देने लगें, आकाश में उड़ते पक्षी तुम्हें सूचना देने लगें;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“पशुओं से तो पूछ और वे तुझे सिखाएँगे; और आकाश के पक्षियों से, और वे तुझे बताएँगे।