Job 14:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
manushy ke din niyukt kiae gaae haai, aur usake maheenon kee ginatee tere pas likhee haai, aur too ne usake liye aeesa sivana bandha haai jise vah par naheen kar sakata,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मनुष्य का जीवन सीमित है। मनुष्य के महीनों की संख्या परमेश्वर ने निश्चित कर दी है। तूने मनुष्य के लिये जो सीमा बांधी है, उसे कोई भी नहीं बदल सकता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके जीवन के दिन निश्‍चित हैं, उसकी आयु के महीने तेरे हाथ में हैं। तूने उसके सामने सीमा-रेखा खींच दी है जिसको वह पार नहीं कर सकता।
Hindi Bible HHBD
मनुष्य के दिन नियुक्त किए गए हैं, और उसके महीनों की गिनती तेरे पास लिखी है, और तू ने उसके लिये ऐसा सिवाना बान्धा है जिसे वह पार नहीं कर सकता,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मनुष्य के दिन नियुक्‍त किए गए हैं, और उसके महीनों की गिनती तेरे पास लिखी है, और तू ने उसके लिये ऐसी सीमा बाँधी है जिसे वह पार नहीं कर सकता,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये कि मनुष्य का जीवन सीमित है; उसके जीवन के माह आपने नियत कर रखे हैं. साथ आपने उसकी सीमाएं निर्धारित कर दी हैं, कि वह इनके पार न जा सके.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मनुष्य के दिन नियुक्त किए गए हैं, और उसके महीनों की गिनती तेरे पास लिखी है, और तूने उसके लिये ऐसा सीमा बाँधा है जिसे वह पार नहीं कर सकता,