Job 19:29 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to tum talavar se dro, kyonki jalajalahatt se talavar ka dand milata haai, jis se tum jan lo ki nyay hota haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तुम्हें स्वयं तलवार से डरना चाहिये क्योंकि पापी के विरुद्ध परमेश्वर का क्रोध दण्ड लायेगा। तुम्हें दण्ड देने को परमेश्वर तलवार काम में लायेगा तभी तुम समझोगे कि वहाँ न्याय का एक समय है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो मित्रो, तुम अपने सिर पर लटकती तलवार से डरो! क्योंकि क्रोध का परिणाम यह है: तलवार से मौत के घाट उतरना! तब तुम्हें ज्ञात होगा कि निर्दोष को न्याय मिलता है!”
Hindi Bible HHBD
तो तुम तलवार से डरो, क्योंकि जलजलाहट से तलवार का दणड मिलता है, जिस से तुम जान लो कि न्याय होता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो तुम तलवार से डरो, क्योंकि क्रोध का परिणाम तलवार का दण्ड है, जिससे तुम जान लो कि न्याय होता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उपयुक्त यह होगा कि तुम अपने ऊपर तलवार के प्रहार का ध्यान रखो; क्योंकि क्रोध का दंड तलवार से होता है, तब तुम्हें यह बोध होना अनिवार्य है, कि एक न्याय का समय है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो तुम तलवार से डरो, क्योंकि जलजलाहट से तलवार का दण्ड मिलता है, जिससे तुम जान लो कि न्याय होता है।”