Job 2:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab ve sat din aur sat rat usake sang boomi par baaitte rahe, parantu usaka dukh bahut hee bada jan kar kisee ne us se aek bhee bat n kahee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर वे तीनों मित्र अय्यूब के साथ सात दिन और सात रात तक भूमि पर बैठे रहे। अय्यूब से किसी ने एक शब्द तक नहीं कहा क्योंकि वे देख रहे थे कि अय्यूब भयानक पीड़ा में था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे अय्यूब के साथ भूमि पर सात दिन और सात रात चुपचाप बैठे रहे। उनके मुँह से सहानुभूति का एक शब्द भी न निकला; क्योंकि उन्होंने अनुभव किया कि अय्यूब का दु:ख अपार है।
Hindi Bible HHBD
तब वे सात दिन और सात रात उसके संग भूमि पर बैठे रहे, परन्तु उसका दु:ख बहुत ही बड़ा जान कर किसी ने उस से एक भी बात न कही।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे सात दिन और सात रात उसके संग भूमि पर बैठे रहे, परन्तु उसका दु:ख बहुत ही बड़ा जान कर किसी ने उससे एक भी बात न कही।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वे जाकर अय्योब के निकट भूमि पर सात दिन एवं सात रात्रि चुप बैठे रहे, क्योंकि उनके सामने यह पूर्णतः स्पष्ट था कि अय्योब की पीड़ा अत्यंत भयानक थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे सात दिन और सात रात उसके संग भूमि पर बैठे रहे, परन्तु उसका दुःख बहुत ही बड़ा जानकर किसी ने उससे एक भी बात न कही।