Job 20:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah us teer ko kheenchakar apane pett se nikalega, usakee chamakeelee nonk usake pitte se hokar nikalegee, bhy us men samaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह काँसे का बाण उसके शरीर के आर पार होगा और उसकी पीठ भेद कर निकल जायेगा। उस बाण की चमचमाती हुई नोंक उसके जिगर को भेद जायेगी और वह भय से आतंकित हो जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह उस बाण को अपने पेट से खींचकर निकालेगा; बाण की चमकदार नोक उसके पित्ताशय को फाड़कर बाहर आएगी। मृत्यु का आंतक उस पर छा जाएगा;
Hindi Bible HHBD
वह उस तीर को खींचकर अपने पेट से निकालेगा, उसकी चमकीली नोंक उसके पित्ते से होकर निकलेगी, भय उस में समाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह उस तीर को खींचकर अपने पेट से निकालेगा, उसकी चमकीली नोंक उसके पित्ते से होकर निकलेगी, भय उसमें समाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह बाण उसकी देह में से खींचा जाएगा, और यह उसकी पीठ की ओर से बाहर आएगा, उसकी चमकदार नोक उसके पित्त से सनी हुई है. वह आतंक से भयभीत है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह उस तीर को खींचकर अपने पेट से निकालेगा, उसकी चमकीली नोंक उसके पित्त से होकर निकलेगी, भय उसमें समाएगा।