Job 20:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah svapn kee nai lop ho jaaega aur kisee ko fir n milega rat men dekhe huae roop kee nai vah rahane n paaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह ऐसे विलुप्त होगा जैसे स्वप्न शीघ्र ही कहीं उड़ जाता है। फिर कभी कोई उसको देख नहीं सकेगा, वह नष्ट हो जायेगा, उसे रात के स्वप्न की तरह हाँक दिया जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह सपने की तरह लुप्‍त हो जाएगा, और उसका पता तक नहीं चलेगा; रात में देखे गए दृश्‍य के समान उसकी स्‍मृति भी शेष नहीं रहेगी।
Hindi Bible HHBD
वह स्वप्न की नाई लोप हो जाएगा और किसी को फिर न मिलेगा; रात में देखे हुए रूप की नाई वह रहने न पाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह स्वप्न के समान लोप हो जाएगा और किसी को फिर न मिलेगा; रात में देखे हुए रूप के समान वह रहने न पाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह तो स्वप्न समान टूट जाता है, तब उसे खोजने पर भी पाया नहीं जा सकता, रात्रि के दर्शन समान उसकी स्मृति मिट जाती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह स्वप्न के समान लोप हो जाएगा और किसी को फिर न मिलेगा; रात में देखे हुए रूप के समान वह रहने न पाएगा।