Job 21:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unaka sand gaabhain karata aur chookata nahee, unakee gayen biyatee haain aur bachcha kabhee naheen girateen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनके सांड कभी भी बिना जोड़ा बांधे नहीं रहे, उनकी गायों के बछेरें होते हैं और उनके गर्भ कभी नहीं गिरते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनका सांड़ अचूक रूप से गाय को गाभिन करता है, गाय बच्चे को जन्म देती है, और उसका कभी गर्भपात नहीं होता है।
Hindi Bible HHBD
उनका सांड़ गाभिन करता और चूकता नहीं, उनकी गायें बियाती हैं और बच्चा कभी नहीं गिरातीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनका साँड़ गाभिन करता और चूकता नहीं, उनकी गायें बियाती हैं और गर्भ कभी नहीं गिरातीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसका सांड़ बिना किसी बाधा के गाभिन करता है; उसकी गाय बच्चे को जन्म देती है, तथा कभी उसका गर्भपात नहीं होता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनका साँड़ गाभिन करता और चूकता नहीं, उनकी गायें बियाती हैं और बच्चा कभी नहीं गिराती।