Job 21:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kitanee bar dushtton ka deepak bujh jata haai, aur un par vipaattai a padtee haai aur ishvar krodha karake unake bantt men shaek deta haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु क्या प्राय: ऐसा होता है कि दुष्ट जन का प्रकाश बुझ जाया करता है? कितनी बार दुष्टों को दु:ख घेरा करते हैं? क्या परमेश्वर उनसे कुपित हुआ करता है, और उन्हें दण्ड देता है?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘कितनी बार दुर्जन का दीपक बुझता है? कितनी बार उन पर विपत्तियाँ आती हैं? कितनी बार परमेश्‍वर क्रोधावेश में उनके हिस्‍से में दु:ख देता है?
Hindi Bible HHBD
कितनी बार दुष्टों का दीपक बुझ जाता है, और उन पर विपत्ति आ पड़ती है; और ईश्वर क्रोध करके उनके बांट में शोक देता है,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“कितनी बार दुष्‍टों का दीपक बुझता है? या उन पर विपत्ति आ पड़ती है? या परमेश्‍वर क्रोध करके उनके भाग में शोक देता है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“क्या कभी ऐसा हुआ है कि दुष्टों का दीपक बुझा हो? अथवा उन पर विपत्ति का पर्वत टूट पड़ा हो, क्या कभी परमेश्वर ने अपने कोप में उन पर नाश प्रभावी किया है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“कितनी बार ऐसे होता है कि दुष्टों का दीपक बुझ जाता है, या उन पर विपत्ति आ पड़ती है; और परमेश्वर क्रोध करके उनके हिस्से में शोक देता है,