Job 21:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ishvar usake adharma ka dand usake ladkebalon ke liye rakh chhodta haai, vah usaka badala usee ko de, taaki vah jan le.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तू कहता है: ‘परमेश्वर एक बच्चे को उसके पिता के पापों का दण्ड देता है।’ नहीं, परमेश्वर को चाहिये कि बुरे जन को दण्डित करें। तब वह बुरा व्यक्ति जानेगा कि उसे उसके निज पापों के लिये दण्ड मिल रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम यह कहते हो, कि परमेश्वर दुर्जनों के अधर्म का बदला उनकी सन्तान से लेता है। अच्छा हो कि परमेश्वर उनके अधर्म का बदला उनसे ही ले, ताकि उनको अनुभव हो!
Hindi Bible HHBD
ईश्वर उसके अधर्म का दणड उसके लड़केबालों के लिये रख छोड़ता है, वह उसका बदला उसी को दे, ताकि वह जान ले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम कहते हो, ‘परमेश्वर उसके अधर्म का दण्ड उसके बाल–बच्चों के लिये रख छोड़ता है,’ वह उसका बदला उन्हीं को दे, ताकि वह जान ले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम दावा करते हो, ‘परमेश्वर किसी भी व्यक्ति के पाप को उसकी संतान के लिए जमा कर रखते हैं.’ तो उपयुक्त हैं कि वह इसका दंड प्रभावी कर दें, कि उसे स्थिति बोध हो जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम कहते हो ‘परमेश्वर उसके अधर्म का दण्ड उसके बच्चों के लिये रख छोड़ता है,’ वह उसका बदला उसी को दे, ताकि वह जान ले।