Job 22:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taubhee us ne unake ghar achchhe achchhe padathnse bhr diae-- parantu dushtt logon ka vichar mujh se door rahe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु परमेश्वर ने उन लोगों को सफल बनाया है और उन्हें धनवान बना दिया। किन्तु मैं वह ढंग से जिससे दुष्ट सोचते हैं, अपना नहीं सकता हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो भी परमेश्‍वर ने उनके घर को सुख-समृद्धि से भर दिया! दुर्जनों के ये विचार मुझसे दूर ही रहें!
Hindi Bible HHBD
तौभी उस ने उनके घर अच्छे अच्छे पदाथसे भर दिए-- परन्तु दुष्ट लोगों का विचार मुझ से दूर रहे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी उसने उनके घर अच्छे अच्छे पदार्थों से भर दिए — परन्तु दुष्‍ट लोगों का विचार मुझ से दूर रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर भी परमेश्वर ने उनके घरों को उत्तम वस्तुओं से भर रखा है, किंतु उन दुर्वृत्तों की युक्ति मेरी समझ से परे है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी उसने उनके घर अच्छे-अच्छे पदार्थों से भर दिए परन्तु दुष्ट लोगों का विचार मुझसे दूर रहे।