Job 24:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir kuchh log ujiyale se baair rakhte, ve usake magan ko naheen pahachanate, aur n usake magan men bane rahate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“कुछ ऐसे लोग हैं जो प्रकाश के विरुद्ध होते हैं। वे नहीं जानना चाहते हैं कि परमेश्वर उनसे क्या करवाना चाहता है। परमेश्वर की राह पर वे नहीं चलते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो ज्‍योति के प्रति विद्रोह करते हैं; वे उसके मार्गों को नहीं पहचानते हैं, वे उसके मार्गों पर स्‍थिर नहीं रहते हैं।
Hindi Bible HHBD
फिर कुछ लोग उजियाले से बैर रखते, वे उसके माग को नहीं पहचानते, और न उसके माग में बने रहते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“कुछ लोग उजियाले से बैर रखते, वे उसके मार्गों को नहीं पहचानते, और न उसके मार्गों में बने रहते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“कुछ अन्य ऐसे हैं, जो ज्योति के विरुद्ध अपराधी हैं, उन्हें इसकी नीतियों में कोई रुचि नहीं है, तब वे ज्योति के मार्गों पर आना नहीं चाहते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फिर कुछ लोग उजियाले से बैर रखते #, वे उसके मार्गों को नहीं पहचानते, और न उसके मार्गों में बने रहते हैं।