Job 24:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye un sabhon ko bhor ka prakash ghaer andhakar sa jan padta haai, kyonki ghaer andhakar ka bhy ve janate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन दुष्ट लोगों का अंधकार सुबह सा होता है, वे आतंक व अंधेरे के मित्र होते है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
घोर अन्धकार ही उन सब के लिए सबेरे का प्रकाश होता है; वे गहरे अन्धकार के आतंक से प्रेम करते हैं।
Hindi Bible HHBD
इसलिये उन सभों को भोर का प्रकाश घोर अन्धकार सा जान पड़ता है, क्योंकि घोर अन्धकार का भय वे जानते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये उन सभों को भोर का प्रकाश घोर अन्धकार सा जान पड़ता है, क्योंकि घोर अन्धकार के भय से वे मित्रता रखते हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके सामने प्रातःकाल भी वैसा ही होता है, जैसा घोर अंधकार, क्योंकि उनकी मैत्री तो घोर अंधकार के आतंक से है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि उन सभी को भोर का प्रकाश घोर अंधकार सा जान पड़ता है, घोर अंधकार का भय वे जानते हैं।”