Job 3:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
mujhe to rottee khane kee santee lambee lambee sansen atee haai, aur mera vilap dhaara kee nai bahata rahata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं भोजन के समय प्रसन्न होने के बजाय दु:खी आहें भरता हूँ। मेरा विलाप जलधारा की भाँति बाहर फूट पड़ता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरी आहें ही मेरा भोजन हैं, बहते हुए जल की तरह मेरी कराहें बहती हैं।
Hindi Bible HHBD
मुझे तो रोटी खाने की सन्ती लम्बी लम्बी सांसें आती हैं, और मेरा विलाप धारा की नाई बहता रहता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मुझे रोटी खाने के बदले लम्बी लम्बी साँसें आती हैं, और मेरा विलाप धारा के समान बहता रहता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भोजन को देखने से ही मेरी कराहट का प्रारंभ होता है; तथा जल समान बहता है मेरा विलाप.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मुझे तो रोटी खाने के बदले लम्बी-लम्बी साँसें आती हैं, और मेरा विलाप धारा के समान बहता रहता है।