Job 30:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
meree dahinee alang par bajaroo log utt khde hote haai, ve mere panv saraka dete haai, aur mere nash ke liye apane upay bandhate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे युवक मेरी दाहिनी ओर मुझ पर प्रहार करते हैं। वे मुझे मिट्टी में गिराते हैं वे ढलुआ चबूतरे बनाते हैं, मेरे विरोध में मुझ पर प्रहार करके मुझे नष्ट करने को।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरी दाहिनी ओर बाजारू लोग उठते, और मुझे भगाते हैं; वे मुझे नष्ट करने के लिए नाना प्रकार के उपाय रचते हैं।
Hindi Bible HHBD
मेरी दहिनी अलंग पर बजारू लोग उठ खड़े होते हैं, वे मेरे पांव सरका देते हैं, और मेरे नाश के लिये अपने उपाय बान्धते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरे दाहिनी ओर बजारू लोग उठ खड़े होते हैं, वे मेरे पाँव सरका देते हैं, और मेरे नाश के लिये अपने उपाय बाँधते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरी दायीं ओर ऐसे लोगों की सन्तति विकसित हो रही है. जो मेरे पैरों के लिए जाल बिछाते है, वे मेरे विरुद्ध घेराबंदी ढलान का निर्माण करते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरी दाहिनी ओर बाज़ारू लोग उठ खड़े होते हैं #, वे मेरे पाँव सरका देते हैं, और मेरे नाश के लिये अपने उपाय बाँधते हैं।