Job 31:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
to yah bhee nyayiyon se dand pane ke yogy adharma ka kam hota kyonaki aeesa karake maain ne sarvashraeshtt ishvar ka inakar kiya hota.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि मैंने इनमें से कुछ किया तो वो मेरा पाप हो और मुझे उसका दण्ड मिले। क्योंकि मैं उन बातों को करते हुये सर्वशक्तिशाली परमेश्वर का अविश्वासी हो जाता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो मेरा यह कार्य भी अधर्म होता, और इस अधर्म का कठोर दण्‍ड न्‍यायाधीशों के द्वारा अवश्‍य दिया जाना चाहिए; क्‍योंकि मैंने सर्वोच्‍च परमेश्‍वर के प्रति विश्‍वासघात किया होता।
Hindi Bible HHBD
तो यह भी न्यायियों से दणड पाने के योग्य अधर्म का काम होता; क्योंकि ऐसा करके मैं ने सर्वश्रेष्ठ ईश्वर का इनकार किया होता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो यह भी न्यायियों से दण्ड पाने के योग्य अधर्म का काम होता; क्योंकि ऐसा करके मैं ने सर्वश्रेष्‍ठ परमेश्‍वर का इन्कार किया होता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह भी पाप ही हुआ होता, जिसका दंडित किया जाना अनिवार्य हो जाता, क्योंकि यह तो परमेश्वर को उनके अधिकार से वंचित करना हो जाता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो यह भी न्यायियों से दण्ड पाने के योग्य अधर्म का काम होता; क्योंकि ऐसा करके मैंने सर्वश्रेष्ठ परमेश्वर का इन्कार किया होता।