Job 31:35 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
bhla hota ki mera koi sunanevala hota! sarvashaaktaiman abhee mera tyay chukaae! dekho mera dastakht yahee haai. bhla hota ki jo shaikayatanama mere mui ne likha haai vah mere pas hota!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“ओह! काश कोई होता जो मेरी सुनता! मुझे अपनी बात समझाने दो। काश! शक्तिशाली परमेश्वर मुझे उत्तर देता। काश! वह उन बातों को लिखता जो मैंने गलत किया था उसकी दृष्टि में।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘काश! मेरा भी कोई हितैषी होता, जो मेरी बात सुनता! परमेश्वर की अदालत में मेरी यह अर्जी है: सर्वशक्तिमान परमेश्वर मेरा न्याय करे! काश! मेरा मुद्दई अभियोग-पत्र लिखता, और वह मेरे पास होता!
Hindi Bible HHBD
भला होता कि मेरा कोई सुननेवाला होता! (सर्वशक्तिमान अभी मेरा त्याय चुकाए! देखो मेरा दस्तखत यही है)। भला होता कि जो शिकायतनामा मेरे मु ई ने लिखा है वह मेरे पास होता!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
भला होता कि मेरा कोई सुननेवाला होता! (सर्वशक्तिमान अभी मेरा न्याय चुकाए! देखो मेरा दस्तखत यही है)। भला होता कि जो शिकायतनामा मेरे मुद्दई ने लिखा है वह मेरे पास होता!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
(“उत्तम होती वह स्थिति, जिसमें कोई तो मेरा पक्ष सुनने के लिए तत्पर होता! देख लो ये हैं मेरे हस्ताक्षर सर्वशक्तिमान ही इसका उत्तर दें; मेरे शत्रु ने मुझ पर यह लिखित शिकायत की है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
भला होता कि मेरा कोई सुननेवाला होता! सर्वशक्तिमान परमेश्वर अभी मेरा न्याय चुकाए! देखो, मेरा दस्तखत यही है। भला होता कि जो शिकायतनामा मेरे मुद्दई ने लिखा है वह मेरे पास होता!