Job 32:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mera man us dakhmadha ke saman haai, jo khola n gaya ho vah nai kuappaiyon kee nai fatta chahata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं अपने भीतर ऐसी दाखमधु सा हूँ, जो शीघ्र ही बाहर उफन जाने को है। मैं उस नयी दाखमधु मशक जैसा हूँ जो शीघ्र ही फटने को है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरा हृदय उस शराब के समान है, जो चर्मपात्र में बन्द है, और जो बाहर छलकने के लिए विकल है। वह नई शराब के कुप्पे की तरह है, जो फटा जा रहा है!
Hindi Bible HHBD
मेरा मन उस दाखमधु के समान है, जो खोला न गया हो; वह नई कुप्पियों की नाई फटा चाहता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरा मन उस दाखमधु के समान है, जो खोला न गया हो; वह नई कुप्पियों के समान फटा चाहता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरा हृदय तो दाखमधु समान है, जिसे बंद कर रखा गया है, ऐसा जैसे नये दाखरस की बोतल फटने ही वाली है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरा मन उस दाखमधु के समान है, जो खोला न गया हो; वह नई कुप्पियों के समान फटा जाता है।