Job 33:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki ishvar to aek kya varan do bar bolata haai, parantu log us par chitt naheen lagate.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु परमेश्वर निश्चय ही हर उस बात को जिसको वह करता है स्पष्ट कर देता है। परमेश्वर अलग अलग रीति से बोलता है किन्तु लोग उसको समझ नहीं पाते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अय्‍यूब, सुनो, परमेश्‍वर के उत्तर देने के ढंग अनेक हैं; कभी वह एक ढंग से उत्तर देता है तो कभी दूसरे ढंग से; पर मनुष्‍य उस पर ध्‍यान नहीं देता है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि ईश्वर तो एक क्या वरन दो बार बोलता है, परन्तु लोग उस पर चित्त नहीं लगाते।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि परमेश्‍वर तो एक क्या वरन् दो बार बोलता है, परन्तु लोग उस पर चित्त नहीं लगाते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर संवाद अवश्य करते हैं—कभी एक रीति से, कभी अन्य रीति से— मनुष्य इसके ओर ध्यान देने से चूक जाता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि परमेश्वर तो एक क्या वरन् दो बार बोलता है, परन्तु लोग उस पर चित्त नहीं लगाते।