Job 33:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
use tadna bhee hetee haai, ki vah apane bichhaune par pada pada tadpata haai, aur usakee haddee haddee men lagatar jhgada hota haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अथवा कोई व्यक्ति परमेश्वर की वाणी तब सुन सकता है जब वह बिस्तर में पड़ा हों और परमेश्वर के दण्ड से दु:ख भोगता हो। परमेश्वर पीड़ा से उस व्यक्ति को सावधान करता है। वह व्यक्ति इतनी गहन पीड़ा में होता है, कि उसकी हड्डियाँ दु:खती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘परमेश्‍वर मनुष्‍य को रोगी बनाता और यों उसको ताड़ना देता है; और मनुष्‍य शय्‍या पर दु:ख से तड़पता है। उसकी हड्डियों में पीड़ा निरन्‍तर बनी रहती है।
Hindi Bible HHBD
उसे ताड़ना भी हेती है, कि वह अपने बिछौने पर पड़ा पड़ा तड़पता है, और उसकी हड्डी हड्डी में लगातार झगड़ा होता है
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“मनुष्य की ताड़ना भी होती है कि वह अपने बिछौने पर पड़ा पड़ा तड़पता है, और उसकी हड्डी हड्डी में लगातार झगड़ा होता है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मनुष्य जब अपने बिछौने पर होता है, तब भी उसे पीड़ा द्वारा सताया जाता है, इसके अतिरिक्त उसकी हड्डियों में गहन वेदना के द्वारा भी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“उसकी ताड़ना भी होती है, कि वह अपने बिछौने पर पड़ा-पड़ा तड़पता है, और उसकी हड्डी-हड्डी में लगातार झगड़ा होता है