Job 34:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliaee he samajhvalo! meree suno, yah sambhv naheen ki ishvar dushttta ka kam kare, aur sarvashakitaman burai kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अरे ओं लोगों जो समझ सकते हो, तो मेरी बात सुनो, परमेश्वर कभी भी बुरा नहीं करता है। सर्वशक्तिशाली परमेश्वर कभी भी बुरा नहीं करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘अत: ओ समझदार लोगो! मेरी बात सुनो। क्या परमेश्वर दुष्कर्म करता है? क्या सर्वशक्तिमान परमेश्वर अधर्म करता है? कदापि नहीं!
Hindi Bible HHBD
इसलिऐ हे समझवालो! मेरी सुनो, यह सम्भव नहीं कि ईश्वर दुष्टता का काम करे, और सर्वशकितमान बुराई करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इसलिये हे समझवालो! मेरी सुनो, यह सम्भव नहीं कि परमेश्वर दुष्टता का काम करे, और सर्वशक्तिमान बुराई करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“तब अब आप ध्यान से मेरी सुन लीजिए, आप तो बुद्धिमान हैं. परमेश्वर के लिए तो यह संभव ही नहीं कि वह किसी भी प्रकार की बुराई करे, सर्वशक्तिमान से कोई भूल होना संभव नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इसलिए हे समझवालों! मेरी सुनो, यह सम्भव नहीं कि परमेश्वर दुष्टता का काम करे, और सर्वशक्तिमान बुराई करे।