Job 4:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kya parameshvar ka bhy hee tera asara naheen? aur kya teree chalachalan jo khree haai teree asha naheen?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तू परमेश्वर की उपासना करता है, सो उस पर भरोसा रख। तू एक भला व्यक्ति है सो इसी को तू अपनी आशा बना ले।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्या परमेश्वर की भक्ति तुम्हारा सहारा नहीं है? क्या तुम्हारा आदर्श-आचरण ही तुम्हारी आशा नहीं है?
Hindi Bible HHBD
क्या परमेश्वर का भय ही तेरा आसरा नहीं? और क्या तेरी चालचलन जो खरी है तेरी आशा नहीं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या परमेश्वर का भय ही तेरा आसरा नहीं? और क्या तेरा चालचलन जो खरा है तेरी आशा नहीं?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या तुम्हारे बल का आधार परमेश्वर के प्रति तुम्हारी श्रद्धा नहीं है? क्या तुम्हारी आशा का आधार तुम्हारा आचरण खरा होना नहीं?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या परमेश्वर का भय ही तेरा आसरा नहीं? और क्या तेरी चाल चलन जो खरी है तेरी आशा नहीं?