Job 42:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah sun temanee aeleepaj, shoohee bildad aur namatee sopar ne jakar yahova kee aagyaa ke anusar kiya, aur yahova ne ayyoob kee praarthna grahan kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो तेमान नगर के निवासी एलीपज और शूह गाँव के बिल्दद तथा नामात गाँव के निवासी सोपर ने यहोवा की आज्ञा का पालन किया। इस पर यहोवा ने अय्यूब की प्रार्थना सुन ली।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: जैसा प्रभु ने तेमान नगर के एलीपज, शूही वंश के बिलदद और नामाह नगर के सोपर से कहा, वैसा ही उन्होंने किया। तब प्रभु ने अय्यूब की प्रार्थना स्वीकार की और उसके मित्रों को दण्ड नहीं दिया।
Hindi Bible HHBD
यह सुन तेमानी एलीपज, शूही बिल्दद और नामाती सोपर ने जाकर यहोवा की आज्ञा के अनुसार किया, और यहोवा ने अरयूब की प्रार्थना ग्रहण की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह सुन तेमानी एलीपज, शूही बिलदद और नामाती सोपर ने जाकर यहोवा की आज्ञा के अनुसार किया, और यहोवा ने अय्यूब की प्रार्थना ग्रहण की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तेमानी एलिफाज़ ने, शूही बिलदद ने तथा नआमथी ज़ोफर ने याहवेह के आदेश के अनुसार अनुपालन किया तथा याहवेह ने अय्योब की याचना स्वीकार कर ली.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह सुन तेमानी एलीपज, शूही बिल्दद और नामाती सोपर ने जाकर यहोवा की आज्ञा के अनुसार किया, और यहोवा ने अय्यूब की प्रार्थना ग्रहण की।