Joel 1:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he yajako, kaatt imen ttatt bandhakar chhatee peett-peett ke roo! he vedee ke tthaluo, hay, hay, karo. he mere parameshvar ke tthaluo, ao, ttatt oddhe huae rat bitao! kyonki tumhare parameshvar ke bhvan men annabali aur ardha ab naheen ate..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे याजकों, शोक वस्त्र धारण करो, जोर से विलाप करो। हे वेदी के सेवकों, जोर से विलाप करो। हे मेरे परमेश्वर के दासों, अपने शोक वस्त्रों में तुम सो जाओगा। क्योंकि अब वहाँ अन्न और पेय भेंट परमेश्वर के मन्दिर में नहीं होंगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ पुरोहितो, पश्‍चात्ताप के लिए, टाट-वस्‍त्र पहिनो, और रोओ। ओ प्रभु-वेदी के सेवको, विलाप करो। ओ मेरे परमेश्‍वर के सेवको, पवित्र स्‍थान में जाओ, और रात-भर पश्‍चात्ताप के लिए टाट-वस्‍त्र पहिने रहो, क्‍योंकि विपत्ति के कारण अब आराधक तुम्‍हारे परमेश्‍वर के भवन में अन्नबलि और पेयबलि नहीं चढ़ाते।
Hindi Bible HHBD
हे याजको, कटि में टाट बान्धकर छाती पीट- पीट के रोओ! हे वेदी के टहलुओ, हाय, हाय, करो। हे मेरे परमेश्वर के टहलुओ, आओ, टाट ओढ़े हुए रात बिताओ! क्योंकि तुम्हारे परमेश्वर के भवन में अन्नबलि और अर्ध अब नहीं आते।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे याजको, कटि में टाट बाँधकर छाती पीट–पीट के रोओ! हे वेदी के टहलुओ, हाय, हाय, करो। हे मेरे परमेश्‍वर के टहलुओ, आओ, टाट ओढ़े हुए रात बिताओ! क्योंकि तुम्हारे परमेश्‍वर के भवन में अन्नबलि और अर्घ अब नहीं आते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे पुरोहितो, शोक-वस्त्र पहनकर विलाप करो; तुम जो वेदी पर सेवा करते हो, विलाप करो. तुम जो मेरे परमेश्वर की सेवा करते हो, आओ, और शोक-वस्त्र पहनकर रात बिताओ; क्योंकि तुम्हारे परमेश्वर के भवन में अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना बंद कर दिया गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे याजकों, कमर में टाट बाँधकर छाती पीट-पीट के रोओ! हे वेदी के टहलुओ, हाय, हाय, करो। हे मेरे परमेश्वर के टहलुओ, आओ, टाट ओढ़े हुए रात बिताओ! क्योंकि तुम्हारे परमेश्वर के भवन में अन्नबलि और अर्घ अब नहीं आते।