Joel 1:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
beej ddhelon ke neeche jhulas gaa, bhndar soone pade haain khtte gir pade haai, kyonki khetee maree gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हमने बीज तो बोये थे, किन्तु वे धरती में पड़े—पड़े सूख कर मर गये हैं। हमारे पौधे सूख कर मर गये हैं। हमारे खेत्ते खाली पड़े हैं और ढह रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मिट्टी के ढेलों के नीचे बीज झुलस गए। खलियान उजड़ गए, भण्डार-गृह खाली पड़ गए, क्योंकि फसल बर्बाद हो गई।
Hindi Bible HHBD
बीज ढेलों के नीचे झुलस गए, भण्डार सूने पड़े हैं; खत्ते गिर पड़े हैं, क्योंकि खेती मारी गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बीज ढेलों के नीचे झुलस गए, भण्डार सूने पड़े हैं; खत्ते गिर पड़े हैं, क्योंकि खेती मारी गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मिट्टी के ढेलों के नीचे बीज झुलस गये हैं. भण्डारगृह खंडहर हो रहे हैं, भण्डारगृह ढहा दिये गये हैं, क्योंकि उपज हुई ही नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बीज ढेलों के नीचे झुलस गए, भण्डार सूने पड़े हैं; खत्ते गिर पड़े हैं, क्योंकि खेती मारी गई।