John 1:15 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yoohanna ne usake vishay men gavahee dee, aur pukarakar kaha, ki yah vahee haai, jis ka maain ne varnn kiya, ki jo mere bad a raha haai, vah mujh se baddhkar haai kyonaki vah mujh se pahile tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
यूहन्‍ना ने उसके विषय में गवाही दी, और पुकारकर कहा, कि यह वही है, जिसका मैं ने वर्णन किया, कि जो मेरे बाद आ रहा है, वह मुझ से बढ़कर है क्‍योंकि वह मुझ से पहले था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यूहन्ना ने उसकी साक्षी दी और पुकार कर कहा, “यह वही है जिसके बारे में मैंने कहा था, ‘वह जो मेरे बाद आने वाला है, मुझसे महान है, मुझसे आगे है क्योंकि वह मुझसे पहले मौजूद था।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योहन ने पुकार-पुकार कर उसके विषय में यह साक्षी दी, “यह वही हैं जिनके विषय में मैंने कहा था कि जो मेरे बाद आने वाले हैं, वह मुझ से श्रेष्‍ठ हैं; क्‍योंकि वह मुझ से पहले विद्यमान थे।”
Hindi Bible HHBD
यूहन्ना ने उसके विषय में गवाही दी, और पुकारकर कहा, कि यह वही है, जिस का मैं ने वर्णन किया, कि जो मेरे बाद आ रहा है, वह मुझ से बढ़कर है क्योंकि वह मुझ से पहिले था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yuhanna uske baare meñ chillaay ke bolis, “Yahi ke baare meñ to ham bataata raha, jab ham bola raha, ‘U hamaar pichchhe aay hei, lekin u ham se bahut baṛa hei, kaahe ki u hamaar peida hoy se bahut pahile se raha.” ’
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यूहन्ना ने उसके विषय में गवाही दी, और पुकारकर कहा, “यह वही है, जिसका मैं ने वर्णन किया कि जो मेरे बाद आ रहा है, वह मुझ से बढ़कर है क्योंकि वह मुझ से पहले था।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यूहन्‍ना ने उसके विषय में साक्षी दी और पुकारकर कहा, “यह वही है, जिसके विषय में मैंने कहा, ‘मेरे बाद आनेवाला मुझसे आगे है क्योंकि वह मुझसे पहले था।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्हें देखकर योहन ने घोषणा की, “यह वही हैं जिनके विषय में मैंने कहा था, ‘वह, जो मेरे बाद आ रहे हैं, वास्तव में मुझसे श्रेष्ठ हैं क्योंकि वह मुझसे पहले थे.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यूहन्ना ने उसके विषय में गवाही दी, और पुकारकर कहा, “यह वही है, जिसका मैंने वर्णन किया, कि जो मेरे बाद आ रहा है, वह मुझसे बढ़कर है, क्योंकि वह मुझसे पहले था।”