John 1:32 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yoohanna ne yah gavahee dee, ki maain ne atma ko kabootar kee nain akash se utarate dekha haai, aur vah us par tthar gaya.
Hindi 2017 (नया नियम)
और यूहन्ना ने यह गवाही दी, कि मैं ने आत्मा को कबूतर की नाई आकाश से उतरते देखा है, और वह उस पर ठहर गया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर यूहन्ना ने अपनी यह साक्षी दी: “मैनें देखा कि कबूतर के रूप में स्वर्ग से नीचे उतरती हुई आत्मा उस पर आ टिकी। मैं खुद उसे नहीं जान पाया, पर जिसने मुझे जल से बपतिस्मा देने के लिये भेजा था मुझसे कहा, ‘तुम आत्मा को उतरते और किसी पर टिकते देखोगे, यह वही पुरुष है जो पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देता है।’ मैनें उसे देखा है और मैं प्रमाणित करता हूँ, ‘वह परमेश्वर का पुत्र है।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फिर योहन ने यह साक्षी दी, “मैंने आत्मा को स्वर्ग से कपोत के सदृश उतरते देखा और वह उन पर ठहर गया।
Hindi Bible HHBD
और यूहन्ना ने यह गवाही दी, कि मैं ने आत्मा को कबूतर की नाईं आकाश से उतरते देखा है, और वह उस पर ठहर गया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yuhanna aapan gawaahi dees, “Ham dekha ki ek Aatma kabuttar ke rakam, asmaan se utar ke Yeeshu pe ruk gais.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यूहन्ना ने यह गवाही दी: “मैं ने आत्मा को कबूतर के समान आकाश से उतरते देखा है, और वह उस पर ठहर गया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और यूहन्ना ने यह साक्षी दी: “मैंने आत्मा को आकाश से कबूतर के समान उतरते हुए देखा, और वह उस पर ठहर गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अतिरिक्त योहन ने यह गवाही भी दी, “मैंने स्वर्ग से आत्मा को कबूतर के समान उतरते और मसीह येशु पर ठहरते हुए देखा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यूहन्ना ने यह गवाही दी, “मैंने आत्मा को कबूतर के रूप में आकाश से उतरते देखा है, और वह उस पर ठहर गया।