John 1:38 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yeeshu ne firakar aur un ko peechhe ate dekhkar un se kaha, tum kis kee khoj men ho? unhon ne us se kaha, he rabbee, arthata he guroo too kahan rahata haai? us ne un se kaha, chalo, to dekh loge.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने मुड़कर और उनको पीछे आते देखकर उनसे कहा, “तुम किस की खोज में हो?” उन्होंने उससे कहा, “हे रब्बी, अर्थात् (हे गुरू), तू कहाँ रहता है?”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब यीशु ने मुड़कर देखा कि वे पीछे आ रहे हैं तो उनसे पूछा, “तुम्हें क्या चाहिये?” उन्होंने जवाब दिया, “रब्बी, तेरा निवास कहाँ है?” (“रब्बी” अर्थात् “गुरु।”)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने मुड़ कर उन्हें अपने पीछे आते देखा, तो कहा, “तुम क्या चाहते हो?” उन्होंने उत्तर दिया, “रब्बी! (अर्थात् गुरु) आप कहाँ रहते हैं?”
Hindi Bible HHBD
यीशु ने फिरकर और उन को पीछे आते देखकर उन से कहा, तुम किस की खोज में हो? उन्हों ने उस से कहा, हे रब्बी, अर्थात् (हे गुरू) तू कहां रहता है? उस ने उन से कहा, चलो, तो देख लोगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab Yeeshu ghuum ke u duuno ke dekhis to puuchhis, “Tumme kaa chaahi?” U duuno jawaab deen, “Guru ji, tum kahañ rahta hei?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने मुड़कर उनको पीछे आते देखा और उनसे कहा, “तुम किसकी खोज में हो?” उन्होंने उससे कहा, “हे रब्बी (अर्थात् हे गुरु), तू कहाँ रहता है?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यीशु ने मुड़कर उनको पीछे आते देखा और उनसे पूछा, “तुम क्या चाहते हो?” उन्होंने उसे उत्तर दिया, “हे रब्बी (अर्थात् हे गुरु), तू कहाँ रहता है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु ने उन्हें अपने पीछे आते देख उनसे पूछा, “तुम क्या चाहते हो?” उन्होंने कहा, “गुरुवर, आप कहां रहते हैं?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने मुड़कर और उनको पीछे आते देखकर उनसे कहा, “तुम किसकी खोज में हो?” उन्होंने उससे कहा, “हे रब्बी, (अर्थात् हे गुरु), तू कहाँ रहता है?”