John 1:45 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
filippus ne natanaael se milakar us se kaha, ki jis ka varnn moosa ne vyavastha men aur bhavishyadvktaon ne kiya haai, vah ham ko mil gaya vah yoosufa ka putra, yeeshu nasaree haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिलिप्पुस ने नतनएल से मिलकर उससे कहा, “जिसका वर्णन मूसा ने व्यवस्था में और भविष्यद्वक्ताओं ने किया है, वह हम को मिल गया; वह यूसुफ का पुत्र, यीशु नासरी है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिलिप्पुस को नतनएल मिला और उसने उससे कहा, “हमें वह मिल गया है जिसके बारे में मूसा ने व्यवस्था के विधान में और भविष्यवक्ताओं ने लिखा है। वह है यूसुफ का बेटा, नासरत का यीशु।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फिलिप नतनएल से मिला और बोला, “जिनके विषय में मूसा ने व्यवस्था में और नबियों ने भी लिखा है, वह हमें मिल गये हैं। वह नासरत-निवासी, युसुफ के पुत्र येशु हैं।”
Hindi Bible HHBD
फिलिप्पुस ने नतनएल से मिलकर उस से कहा, कि जिस का वर्णन मूसा ने व्यवस्था में और भविष्यद्वक्ताओं ने किया है, वह हम को मिल गया; वह यूसुफ का पुत्रा, यीशु नासरी है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Filip, Natanyel se milis aur usse bataais, “Hamme u mil gais hei jiske baare meñ Maozas kaanuun ke buk meñ likhis raha, aur yahi ke baare meñ nabi bhi likhis raha. Uske naam Yeeshu hei, u Josaf ke laṛka hei aur Naasrat meñ rahe hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिलिप्पुस नतनएल से मिला और उस से कहा, “जिस का वर्णन मूसा ने व्यवस्था में और भविष्यद्वक्ताओं ने किया है, वह हम को मिल गया; वह यूसुफ का पुत्र, यीशु नासरी है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिलिप्पुस नतनएल से मिला और उससे कहा, “जिसके विषय में मूसा ने व्यवस्था में और भविष्यवक्ताओं ने भी लिखा है, वह हमें मिल गया है; यूसुफ का पुत्र, नासरत का यीशु।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फ़िलिप्पॉस ने नाथानाएल को खोज कर उनसे कहा, “जिनका वर्णन व्यवस्था में मोशेह और भविष्यद्वक्ताओं ने किया है, वह हमें मिल गए हैं—नाज़रेथ निवासी योसेफ़ के पुत्र येशु.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिलिप्पुस ने नतनएल से मिलकर उससे कहा, “जिसका वर्णन मूसा ने व्यवस्था में और भविष्यद्वक्ताओं ने किया है, वह हमको मिल गया; वह यूसुफ का पुत्र, यीशु नासरी है।”