John 10:33 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahoodiyon ne us ko uttr diya, ki bhle kam ke liye ham tujhe patthravah naheen karate, parantu parameshvar kee ninda ke karan aur isaliye ki too manushy hokar apane ap ko parameshvar banata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
यहूदियों ने उसको उत्तर दिया, “भले काम के लिये हम तुझे पत्‍थरवाह नहीं करते, परन्‍तु परमेश्‍वर की निन्‍दा के कारण और इसलिये कि तू मनुष्‍य होकर अपने आप को परमेश्‍वर बनाता है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदी नेताओं ने उसे उत्तर दिया, “हम तुझ पर किसी अच्छे काम के लिए पथराव नहीं कर रहे हैं बल्कि इसलिए कर रहें है कि तूने परमेश्वर का अपमान किया है और तू, जो केवल एक मनुष्य है, अपने को परमेश्वर घोषित कर रहा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
धर्मगुरुओं ने उत्तर दिया, “किसी अच्‍छे कार्य के लिए नहीं, बल्‍कि ईश-निन्‍दा के लिए हम तुम को पत्‍थरों से मार डालना चाहते हैं; क्‍योंकि तुम मनुष्‍य हो कर अपने को परमेश्‍वर मानते हो।”
Hindi Bible HHBD
यहूदियों ने उस को उत्तर दिया, कि भले काम के लिये हम तुझे पत्थरवाह नहीं करते, परन्तु परमेश्वर की निन्दा के कारण और इसलिये कि तू मनुष्य होकर अपने आप को परमेश्वर बनाता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U log bolin, “Achchha kaam ke waaste ham tumme nai maarta hei, lekin jon tum Parmeshwar ke ninda karta hei uske khaatir! Tum to khali ek manush hei, lekin tum apne aap ke Ishwar banaay mañgta hei!”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहूदियों ने उसको उत्तर दिया, “भले काम के लिये हम तुझ पर पथराव नहीं करते परन्तु परमेश्‍वर की निन्दा करने के कारण; और इसलिये कि तू मनुष्य होकर अपने आप को परमेश्‍वर बनाता है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यहूदियों ने उसे उत्तर दिया, “हम भले कार्य के लिए नहीं बल्कि परमेश्‍वर की निंदा के कारण तुझ पर पथराव कर रहे हैं, क्योंकि तू मनुष्य होकर अपने आपको परमेश्‍वर बताता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदियों ने उत्तर दिया, “भले काम के कारण नहीं, परंतु परमेश्वर-निंदा के कारण: तुम मनुष्य होते हुए स्वयं को परमेश्वर घोषित करते हो!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहूदियों ने उसको उत्तर दिया, “भले काम के लिये हम तुझे पथराव नहीं करते, परन्तु परमेश्वर की निन्दा के कारण और इसलिए कि तू मनुष्य होकर अपने आपको परमेश्वर बनाता है।”