John 10:41 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur bahutere usake pas akar kahate the, ki yuhanna ne to koi chinh naheen dikhaya, parantu jo kuchh yoohanna ne is ke vishay men kaha tha vah sab sach tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
और बहुतेरे उसके पास आकर कहते थे, “युहन्‍ना ने तो कोई चिन्‍ह नहीं दिखाया, परन्‍तु जो कुछ यूहन्‍ना ने इस के विषय में कहा था वह सब सच था।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बहुत से लोग उसके पास आये और कहने लगे, “यूहन्ना ने कोई आश्चर्यकर्म नहीं किये पर इस व्यक्ति के बारे में यूहन्ना ने जो कुछ कहा था सब सच निकला।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बहुत लोग उनके पास आए। वे कहते थे, “योहन ने तो कोई आश्‍चर्यपूर्ण चिह्‍न नहीं दिखाया, परन्‍तु उन्‍होंने इनके विषय में जो कुछ कहा, वह सब सच निकला।”
Hindi Bible HHBD
और बहुतेरे उसके पास आकर कहते थे, कि युहन्ना ने तो कोई चिन्ह नहीं दिखाया, परन्तु जो कुछ यूहन्ना ने इस के विषय में कहा था वह सब सच था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab Yeeshu huañ raha to bahut se log uske paas aain aur bolin, “Yuhanna baptisma dewe waala koi chamatkaar nai karis raha, u jon kuchh Yeeshu ke baare meñ bolis raha, u sab sachche raha.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बहुत से लोग उसके पास आकर कहते थे, “यूहन्ना ने तो कोई चिह्न नहीं दिखाया, परन्तु जो कुछ यूहन्ना ने इसके विषय में कहा था, वह सब सच था।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब बहुत से लोग उसके पास आए और कहने लगे, “यूहन्‍ना ने भले ही कोई चिह्‍न नहीं दिखाया, परंतु जो कुछ यूहन्‍ना ने इसके विषय में कहा, वह सब सच था।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां अनेक लोग उनके पास आने लगे. वे कह रहे थे, “यद्यपि योहन ने कोई अद्भुत चिह्न नहीं दिखाया, फिर भी जो कुछ उन्होंने इनके विषय में कहा था, वह सब सच है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और बहुत सारे लोग उसके पास आकर कहते थे, “यूहन्ना ने तो कोई चिन्ह नहीं दिखाया, परन्तु जो कुछ यूहन्ना ने इसके विषय में कहा था वह सब सच था।”