John 11:32 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab maariyam vahan pahunchee jahan yeeshu tha, to use dekhte hee usake panvon par gir ke kaha, he prabhu, yadi too yahan hota to mera bhai n marata.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब मरियम वहाँ पहुँची जहाँ यीशु था, तो उसे देखते ही उसके पाँवों पर गिर के कहा, “हे प्रभु, यदि तू यहाँ होता तो मेरा भाई न मरता।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मरियम जब वहाँ पहुँची जहाँ यीशु था तो यीशु को देखकर उसके चरणों में गिर पड़ी और बोली, “हे प्रभु, यदि तू यहाँ होता तो मेरा भाई मरता नहीं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मरियम उस जगह पहुँची, जहाँ येशु थे। उन्‍हें देखते ही वह उनके चरणों पर गिर पड़ी और बोली, “प्रभु! यदि आप यहाँ होते, तो मेरा भाई नहीं मरता।”
Hindi Bible HHBD
जब मरियम वहां पहुंची जहां यीशु था, तो उसे देखते ही उसके पांवों पर गिर के कहा, हे प्रभु, यदि तू यहां होता तो मेरा भाई न मरता।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Meri huañ pahuñchis jahañ Yeeshu raha. Aur jeisehiyeñ u uske dekhis uske goṛ pe gir paṛis aur bolis, “Prabhu, agar tum hiañ rahta to hamaar bhaiya nai marta.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब मरियम वहाँ पहुँची जहाँ यीशु था, तो उसे देखते ही उसके पाँवों पर गिर पड़ी और कहा, “हे प्रभु, यदि तू यहाँ होता तो मेरा भाई न मरता।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब मरियम वहाँ पहुँची जहाँ यीशु था तो उसे देखकर उसके पैरों पर गिर पड़ी और उससे कहने लगी, “प्रभु, यदि तू यहाँ होता तो मेरा भाई नहीं मरता।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु के पास पहुंच मरियम उनके चरणों में गिर पड़ी और कहने लगी, “प्रभु, यदि आप यहां होते तो मेरे भाई की मृत्यु न होती.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब मरियम वहाँ पहुँची जहाँ यीशु था, तो उसे देखते ही उसके पाँवों पर गिरकर कहा, “हे प्रभु, यदि तू यहाँ होता तो मेरा भाई न मरता।”