John 11:56 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so ve yeeshu ko ddoonddhne aur maandair men khde hokar apas men kahane lage, tum kya samajhte ho?
Hindi 2017 (नया नियम)
सो वे यीशु को ढूढ़ने और मन्दिर में खड़े होकर आपस में कहने लगे, “तुम क्या समझते हो? क्या वह पर्व में नहीं आएगा?”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे यीशु को खोज रहे थे। इसलिये जब वे मन्दिर में खड़े थे तो उन्होंने आपस में एक दूसरे से पूछना शुरू किया, “तुम क्या सोचते हो, क्या निश्चय ही वह इस पर्व में नहीं आयेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे येशु को ढूँढ़ रहे थे और मन्दिर में खड़े हुए आपस में बात कर रहे थे, “आपका क्या विचार है? क्या वह पर्व के लिए नहीं आ रहे हैं?”
Hindi Bible HHBD
सो वे यीशु को ढूंढ़ने और मन्दिर में खड़े होकर आपस में कहने लगे, तुम क्या समझते हो?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U sab Yeeshu ke khojat rahin, aur chech meñ khaṛa hoy ke aapas meñ baat kare lagin, “Tum kaa sochta hei? Kaa u teohaar meñ aai?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: वे यीशु को ढूँढ़ने लगे और मन्दिर में खड़े होकर आपस में कहने लगे, “तुम क्या सोचते हो? क्या वह पर्व में नहीं आएगा?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अतः वे यीशु को ढूँढ़ने लगे और मंदिर-परिसर में खड़े होकर आपस में कहने लगे, “तुम क्या सोचते हो? क्या वह पर्व में नहीं आएगा?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे मसीह येशु की खोज में थे और मंदिर परिसर में खड़े हुए एक दूसरे से पूछ रहे थे, “तुम्हारा क्या विचार है, वह पर्व में आएगा या नहीं?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे यीशु को ढूँढ़ने और मन्दिर में खड़े होकर आपस में कहने लगे, “तुम क्या समझते हो? क्या वह पर्व में नहीं आएगा?”