John 11:57 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kya vah pabrba men naheen aaega? aur mahayajakon aur fareesiyon ne bhee agyaa de rakhee thee, ki yadi koi yah jane ki yeeshu kahan haai to bataa, ki use pakad len..
Hindi 2017 (नया नियम)
और महायाजकों और फरीसियों ने भी आज्ञा दे रखी थी, कि यदि कोई यह जाने कि यीशु कहाँ है तो बताए, कि उसे पकड़ लें।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर महायाजकों और फरीसियों ने यह आदेश दिया कि यदि किसी को पता चले कि यीशु कहाँ है तो वह इसकी सूचना दे ताकि वे उसे बंदी बना सकें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
महापुरोहितों और फरीसियों ने येशु को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से यह आदेश दिया था कि यदि किसी व्यक्ति को मालूम हो जाए कि येशु कहाँ हैं, तो वह इसकी सूचना उनको दे।
Hindi Bible HHBD
क्या वह पर्ब्ब में नहीं आएगा? और महायाजकों और फरीसियों ने भी आज्ञा दे रखी थी, कि यदि कोई यह जाने कि यीशु कहां है तो बताए, कि उसे पकड़ लें।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Udhar Baṛa Paadri aur agua log bataain raha ki agar koi Yeeshu ke pata jaane hei to usse aay ke bataay ki jisse ulog uske pakṛe saki.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
प्रधान याजकों और फरीसियों ने यह आदेश दे रखा था कि यदि कोई यह जाने कि यीशु कहाँ है तो बताए, ताकि वे उसे पकड़ सकें।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मुख्य याजकों और फरीसियों ने यह आदेश दे रखा था कि यदि कोई जानता है कि वह कहाँ है तो बताए, ताकि वे उसे पकड़ सकें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रधान पुरोहितों और फ़रीसियों ने मसीह येशु को बंदी बनाने के उद्देश्य से आज्ञा दे रखी थी कि जिस किसी को उनकी जानकारी हो, वह उन्हें तुरंत सूचित करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और प्रधान याजकों और फरीसियों ने भी आज्ञा दे रखी थी, कि यदि कोई यह जाने कि यीशु कहाँ है तो बताए, कि वे उसे पकड़ लें।