John 12:13 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
khjoor kee, daaliyan leee, aur us se bhentt karane ko nikale, aur pukarane lage, ki hoshaana, dhany israael ka raja, jo prabhu ke nam se ata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिए उन्होंने खजूर की, डालियाँ लेीं, और उससे भेंट करने को निकले, और पुकारने लगे, “होशाना! धन्य इस्राएल का राजा, जो प्रभु के नाम से आता है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तो लोग खजूर की टहनियाँ लेकर उससे मिलने चल पड़े। वे पुकार रहे थे, “‘होशन्ना!’ ‘धन्य है वह जो प्रभु के नाम से आता है!’ वह जो इस्राएल का राजा है!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए वे खजूर की डालियाँ लिये उनका स्वागत करने निकले। वे यह नारा लगा रहे थे, “जय हो! जय हो! धन्य है वह, जो प्रभु के नाम पर आता है! धन्य है, इस्राएल का राजा!”
Hindi Bible HHBD
खजूर की, डालियां लीें, और उस से भेंट करने को निकले, और पुकारने लगे, कि होशाना, धन्य इस्त्राएल का राजा, जो प्रभु के नाम से आता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab u sab log khajuur ke ḍaari leke Yeeshu se mile ke khaatir chal deen, aur chillaay ke bole lagin, “Parmeshwar ke jay ho! Prabhu ke bagal se jon aay hei, uspe Prabhu ke aasheesh hoy! Prabhu ke aasheesh Israayel ke raaja pe bhi rahe!”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये उन्होंने खजूर की डालियाँ लीं और उससे भेंट करने को निकले, और पुकारने लगे, “होशाना! धन्य इस्राएल का राजा, जो प्रभु के नाम से आता है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तो लोग खजूर की टहनियाँ लेकर उससे मिलने निकले और चिल्लाने लगे: होशन्ना! धन्य है इस्राएल का राजा, जो प्रभु के नाम से आता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे सब खजूर के वृक्षों की डालियां लेकर मसीह येशु से मिलने निकल पड़े और ऊंचे शब्द में जय जयकार करने लगे. “होशान्ना! ” “धन्य हैं वह, जो प्रभु के नाम में आ रहे हैं!” “धन्य हैं इस्राएल के राजा!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने खजूर की डालियाँ लीं, और उससे भेंट करने को निकले, और पुकारने लगे, “होशाना! धन्य इस्राएल का राजा, जो प्रभु के नाम से आता है।”