John 16:19 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yeeshu ne yah janakar, ki ve mujh se poochhna chahate haai, un se kaha, kya tum apas men meree is bate ke vishay men poochh pachh karate ho, ki thodee der men tum mujhe n dekhoge, aur fir thodee der men mujhe dekhoge.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने यह जानकर, कि वे मुझ से पूछना चाहते हैं, उनसे कहा, “क्या तुम आपस में मेरी इस बात के विषय में पूछ ताछ करते हो, ‘थोड़ी देर में तुम मुझे न देखोगे, और फिर थोड़ी देर में मुझे देखोगे’?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु समझ गया कि वे उससे प्रश्न करना चाहते हैं। इसलिये उसने उनसे कहा, “क्या तुम मैंने यह जो कहा है, उस पर आपस में सोच-विचार कर रहे हो, ‘कुछ ही समय बाद तुम मुझे और अधिक नही देख पाओगे।’ और ‘फिर थोड़े समय बाद तुम मुझे देखोगे?’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु जानते थे कि वे उनसे प्रश्न पूछना चाहते हैं, अत: येशु ने उनसे कहा, “तुम आपस में मेरे इस कथन के अर्थ पर विचार-विमर्श कर रहे हो कि ‘थोड़े समय बाद तुम मुझे नहीं देखोगे और फिर थोड़े ही समय बाद मुझे देखोगे।’
Hindi Bible HHBD
यीशु ने यह जानकर, कि वे मुझ से पूछना चाहते हैं, उन से कहा, क्या तुम आपस में मेरी इस बाते के विषय में पूछ पाछ करते हो, कि थोड़ी देर में तुम मुझे न देखोगे, और फिर थोड़ी देर में मुझे देखोगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu jaan gais ki ulog usse kuchh puuchhe maañge hei aur tab u bolis, “Ham bola raha, ‘Thoṛa deri meñ tum hamme nai dekhega, aur fir thoṛa deri ke baad tum hamme dekhe sakega.’ Kaa yahi tum aapas meñ puuchh taachh karta hei?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने यह जानकर कि वे मुझ से पूछना चाहते हैं, उनसे कहा, “क्या तुम आपस में मेरी इस बात के विषय में पूछताछ करते हो, ‘थोड़ी देर में तुम मुझे न देखोगे, और फिर थोड़ी देर में मुझे देखोगे’?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यीशु ने यह जानकर कि वे उससे पूछना चाहते हैं, उनसे कहा, “क्या तुम इस विषय में एक दूसरे से पूछताछ कर रहे हो कि मैंने कहा, ‘थोड़ी देर में तुम मुझे नहीं देखोगे, और फिर थोड़ी देर में तुम मुझे देखोगे’?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह जानते हुए कि वे उनसे कुछ पूछना चाहते हैं, मसीह येशु ने उनसे प्रश्न किया, “क्या तुम इस विषय पर विचार कर रहे हो कि मैंने तुमसे कहा कि कुछ ही समय में तुम मुझे नहीं देखोगे और कुछ समय बाद मुझे दोबारा देखोगे?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने यह जानकर, कि वे मुझसे पूछना चाहते हैं, उनसे कहा, “क्या तुम आपस में मेरी इस बात के विषय में पूछताछ करते हो, ‘थोड़ी देर में तुम मुझे न देखोगे, और फिर थोड़ी देर में मुझे देखोगे’?