John 16:21 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab sree janane lagatee haai to us ko shaek hota haai, kyonki us kee du:kh kee ghadee a pahunchee, parantu jab vah balak janm chukee to is anand se ki jagat men aek manushy utpann hua, us sankatt ko fir smaran naheen karatee.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब स्‍त्री जनने लगती है तो उसको शोक होता है, क्‍योंकि उसकी दु:ख की घड़ी आ पहुँची, परन्‍तु जब वह बालक जन्‍म चुकी तो इस आनन्‍द से कि जगत में एक मनुष्‍य उत्‍पन्‍न हुआ, उस संकट को फिर स्‍मरण नहीं करती।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“जब कोई स्त्री जनने लगती है, तब उसे पीड़ा होती है क्योंकि उसकी पीड़ा की घड़ी आ चुकी होती है। किन्तु जब वह बच्चा जन चुकी होती है तो इस आनन्द से कि एक व्यक्ति इस संसार में पैदा हुआ है वह आनन्दित होती है और अपनी पीड़ा को भूल जाती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रसव निकट आने पर गर्भवती स्‍त्री को दु:ख होता है, क्‍योंकि उसका समय आ गया है; किन्‍तु शिशु को जन्‍म देने के बाद वह अपनी वेदना भूल जाती है, क्‍योंकि उसे आनन्‍द होता है कि संसार में एक मनुष्‍य का जन्‍म हुआ है।
Hindi Bible HHBD
जब स्त्री जनने लगती है तो उस को शोक होता है, क्योंकि उस की दु:ख की घड़ी आ पहुंची, परन्तु जब वह बालक जन्म चुकी तो इस आनन्द से कि जगत में एक मनुष्य उत्पन्न हुआ, उस संकट को फिर स्मरण नहीं करती।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab ek aurat bachcha ke janam dewe ke ṭaaim rahe hei, tab u bahut dukhi rahe hei, kaahe ke u peeṛa sahe ke ṭaaim hoy hei, lekin jab bachcha ke janam de de hei tab u sab dukh bhuul jaay hei, aur bachcha ke dunia meñ aay ke waaste khusi manaay hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
प्रसव के समय स्त्री को शोक होता है, क्योंकि उसकी दु:ख की घड़ी आ पहुँची है, परन्तु जब वह बालक को जन्म दे चुकती है, तो इस आनन्द से कि संसार में एक मनुष्य उत्पन्न हुआ, उस संकट को फिर स्मरण नहीं करती।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब स्‍त्री प्रसव में होती है तो उसे शोक होता है, क्योंकि उसकी घड़ी आ पहुँची है; परंतु जब वह बच्‍चे को जन्म दे देती है, तो इस आनंद से कि इस संसार में एक मनुष्य का जन्म हुआ, अपने उस कष्‍ट को फिर स्मरण नहीं करती।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रसव के पहले स्त्री शोकित होती है क्योंकि उसका प्रसव पास आ गया है किंतु शिशु के जन्म के बाद संसार में उसके आने के आनंद में वह अपनी पीड़ा भूल जाती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब स्त्री जनने लगती है तो उसको शोक होता है, क्योंकि उसकी दुःख की घड़ी आ पहुँची, परन्तु जब वह बालक को जन्म दे चुकी तो इस आनन्द से कि जगत में एक मनुष्य उत्पन्न हुआ, उस संकट को फिर स्मरण नहीं करती।